scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,095 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 102 रुपये या 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,095 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 7,656 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 2.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.49 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments