scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारएा धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारएा धनिया वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 194 रुपये की तेजी के साथ 11,358 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 194 रुपये अथवा 1.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,358 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 11,725 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments