scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलहॉकी इंडिया के नये संविधान मसौदे से संतुष्ठ एफआईएच ने कहा, विश्व कप ड्रॉ पर खतरा नहीं

हॉकी इंडिया के नये संविधान मसौदे से संतुष्ठ एफआईएच ने कहा, विश्व कप ड्रॉ पर खतरा नहीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (  एफआईएच) ने सोमवार को हॉकी इंडिया चुनावों पर अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश में इस खेल का संचालन करने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा भेजा गया संशोधित मसौदा संविधान पूरी तरह से उसके नियमों के मुताबिक है।

एफआईएच ने यह भी कहा कि अगले साल 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप का ड्रॉ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ सितंबर को होगा।

एफआईएच के वरिष्ठ प्रबंधक संचार, निकोलस मैंगोट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ सीओए से प्राप्त नवीनतम पत्राचार उस बात का अनुपालन करता है जो 17 अगस्त को भारत में सीओए और एफआईएच के बीच हुई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पुरुष विश्व कप का ड्रॉ पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक आठ सितंबर को होगा।’’

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments