scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलराजस्थान को हराकर मुंबई डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

राजस्थान को हराकर मुंबई डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Text Size:

कोलकाता, 29 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग की पूर्व चैम्पियन टीम मुंबई सिटी एफसी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां राजस्थान यूनाइटेड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।

मुंबई सिटी एफसी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। कोच डेस बकिंगघम की टीम ने ग्रेग स्टीवर्ट (10वें मिनट), लियानजुआला छांगटे (18वें मिनट) और मेहताब सिंह के गोल से शुरुआती 36 मिनट में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। मैच के दूसरे हाफ में अहमद जाहौह (63वें) और स्थानापन्न विक्रम प्रताप सिंह (90+2) ने गोल दागे।

  आई-लीग की टीम राजस्थान यूनाइटेड के लिए ज्ञानमर निकुम ने मैच के 67वें मिनट में टीम का इकलौता गोल किया।

राजस्थान की टीम इस टूर्नामेंट में मोहन बागान को हरा चुकी है जबकि ईस्ट बंगाल के साथ उसने गोल रहित ड्रॉ खेला था।

भाषा

      आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments