scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेललेवांडोव्स्की ने बार्सिलोना और बेंजेमा ने रियाल मैड्रिड को जीत दिलाई

लेवांडोव्स्की ने बार्सिलोना और बेंजेमा ने रियाल मैड्रिड को जीत दिलाई

Text Size:

मैड्रिड, 29 अगस्त ( एपी) रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वल्लाडोलिड को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

इस अनुभवी स्ट्राइकर ने बायर्न म्युनिख से बार्सिलोना के साथ जुड़ने के बाद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। बार्सिलोना के कोच झावी हर्नाडेज ने भी कहा कि लेवांडोव्स्की असाधारण प्रदर्शन कर रहा है।

बार्सिलोना अगर लेवांडोव्स्की पर निर्भर है तो रियाल मैड्रिड का दारोमदार करीम बेंजेमा पर टिका है। पिछले कई वर्षों से टीम के मुख्य स्ट्राइकर रहे बेंजेमा ने फिर से अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को दूसरी टीम के घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी जीत दिलाई।

बेंजेमा ने दो गोल दागे। उन्होंने 88वें ने पहला गोल दागा और फिर इंजरी टाइम में दूसरा गोल करके मौजूदा चैंपियन रियाल मैड्रिड को एस्पेनयोल पर 3-1 से जीत दिलाई।

एपी पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments