scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआईआईएम लखनऊ ने ‘जस्ट रोजगार’ में ली छोटी हिस्सेदारी

आईआईएम लखनऊ ने ‘जस्ट रोजगार’ में ली छोटी हिस्सेदारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ (आईआईएम-एल) की स्टार्टअप प्रोत्साहन इकाई ईआईसी ने बुनियादी वित्तपोषण दौर के तहत शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी जस्ट रोजगार में एक छोटी हिस्सेदारी ली है।

जस्ट रोजगार के संस्थापक एवं निदेशक अभिषेक रतन चोला ने बताया कि आईआईएम लखनऊ के एंटरप्राइज इनक्यूबेशन सेंटर (आईआईएमएल-ईआईसी) से जो वित्त हासिल हुआ है उसे कंपनी के शिक्षा प्रौद्योगिकी मंच जस्ट लर्न में निवेश किया जाएगा। इस दौरान जस्ट रोजगार का मूल्यांकन 79.95 करोड़ रुपये किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आईआईएमएल की स्टार्टअप प्रोत्साहन इकाई ईआईसी से बुनियादी वित्त पोषण मिला है। यह हमारे ब्रांड जस्ट लर्न के लिए है।’’

आईआईएमसीएल-ईआईसी के अधिकारियों ने भी निवेश की पुष्टि की है। इसके सहायक उपाध्यक्ष (निवेश) अमृत तिवारी ने कहा, ‘‘जस्ट रोजगार सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड में 79.95 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर निवेश किया गया है।’’ हालांकि उन्होंने भी यह नहीं बताया कि कितनी हिस्सेदारी ली गई है।

भाषा

मानसी प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments