scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनबीनगर, कांटी बिजली परियोजनाओं का एनटीपीसी में विलय

नबीनगर, कांटी बिजली परियोजनाओं का एनटीपीसी में विलय

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने शुक्रवार को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाइयों- नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड और कांटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड का खुद में विलय करने की घोषणा की।

दोनों इकाइयां 2018 में एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई थीं। कंपनी ने दोनों इकाइयों में बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

एनटीपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘एनटीपीसी लिमिटेड के साथ नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड और कांटी बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड का स्वयं में विलय का काम पूरा हो गया है।’’

एनटीपीसी ने 29 जून, 2018 को नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी में 50 प्रतिशत और कांटी बिजली उत्पादन निगम में 27.36 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments