scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरेनो-निसान संयंत्र के प्रमुख होंगे कीर्ति प्रकाश

रेनो-निसान संयंत्र के प्रमुख होंगे कीर्ति प्रकाश

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) जापान की वाहन विनिर्माता कंपनी निसान ने कीर्ति प्रकाश को रेनो-निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वह कंपनी के चेन्नई स्थित विनिर्माण संयंत्र का कामकाज देखेंगे। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विनिर्माण संयंत्र रेनो-निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) निसान और रेनो दोनों ब्रांड की जरूरतों को पूरा करता है।

इसका उपयोग विभिन्न वैश्विक बाजारों में मॉडल को निर्यात करने के लिए भी किया जाता है।

प्रकाश, एक सितंबर, 2022 से आरएनएआईपीएल के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह अभी संयंत्र के उप प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

प्रकाश ने बीजू बालेंद्रन का स्थान लिया। बालेंद्रन ने निसान के बाहर नए अवसरों को तलाशने के लिए अपना पदभार छोड़ा।

भाषा रिया रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments