scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमालढुलाई गलियारा: रेलवे की इकाई ने चीनी कंपनी के खिलाफ किया जवाबी दावा

मालढुलाई गलियारा: रेलवे की इकाई ने चीनी कंपनी के खिलाफ किया जवाबी दावा

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) रेलवे की डेडिकेटेड फ्रेट कोरीरोड कॉरपोरेशन (डीएफसीसीआईएल) ने शुक्रवार को चीन की एक फर्म के खिलाफ 234.25 करोड़ रुपये का जवाबी दावा दाखिल किया।

चीन की कंपनी सीआरएससी ने दो साल पहले रेलवे के साथ करार निरस्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के समक्ष 443.77 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा दाखिल किया हुआ है।

डीएफसीसीआईएल ने वर्ष 2020 में सीआरएससी के साथ 471 करोड़ रुपये के करार को इस आधार पर निरस्त कर दिया था कि चीनी फर्म प्रदर्शन दिखा पाने में नाकाम रही है। मालढुलाई गलियारे के पूर्वी खंड पर सिग्नल एवं दूरसंचार संबंधी कार्य का ठेका इस कंपनी को दिया गया था।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चीनी कंपनी के खिलाफ जवाबी दावा दाखिल करने की जानकारी देते हुए कहा कि 234.25 करोड़ रुपये का दावा किया जा रहा है। इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे को डीएफसीसीआईएल की तरफ से पंचाट सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments