scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमखेलशुभंकर की निराशाजनक शुरूआत

शुभंकर की निराशाजनक शुरूआत

Text Size:

क्रांस-मोंटाना (स्विट्जरलैंड), 26 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने शुक्रवार को यहां 2022 ओमेगा यूरोपीयन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में निराशाजनक कार्ड खेला।

शुभंकर डीपी विश्व टूर में पिछली आठ शुरूआत में सात कट से चूक चुके हैं और अगर उन्हें कट हासिल करने की उम्मीद रखनी है तो दूसरे दौर में अच्छा कार्ड खेलना होगा।

पिछली आठ शुरूआत में उन्होंने डच ओपन में कट हासिल किया था जिसमें वह संयुक्त 14वें स्थान पर रहे थे।

एशियाई टूर पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज सिंगापुर में वह संयुक्त 12वें स्थान पर थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments