scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलपंजाब किंग्स ने मुख्य कोच कुंबले का अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया

पंजाब किंग्स ने मुख्य कोच कुंबले का अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले का मुख्य कोच के तौर पर अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कुंबले से अलग होने का फैसला बोर्ड ने किया जिसमें कई मालिक हैं। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, उद्योगपति मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल तथा टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन शामिल थे।

फ्रेंचाइजी नये कोच की तलाश में है और इस संबंध में जल्द घोषणा होने की उम्मीद है।

पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले को 2020 आईपीएल सत्र से पहले पंजाब किंग्स का मुख्य कोच बनाया गया था।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments