scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमखेलराष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स : बांधवी सिंह ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा जीती

राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स : बांधवी सिंह ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा जीती

Text Size:

भोपाल, 24 अगस्त (भाषा) युवा निशानेबाज बांधवी सिंह ने बुधवार को यहां मध्यप्रदेश अकादमी निशानेबाजी रेंज में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पाजीशंस (3पी) टी5 ट्रायल्स में जीत हासिल की।

मध्य प्रदेश की बांधवी ने स्वर्ण पदक के मैच में आशी चौकसी को 17-7 से पराजित किया।

आशी और बांधवी दोनों ने 583 के समान स्कोर और 29 समान इनर-10 शॉट से क्वालीफायर में पहले दो स्थान हासिल किये थे।

लेकिन शीर्ष आठ के फाइनल में बांधवी 402.5 अंक के स्कोर से पहले स्थान पर रहीं जबकि आशी ने 400.3 अंक बनाये।

मानसी सुधीर सिंह ने 398.2 अंक से कांस्य पदक जीता।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments