scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमखेलडूरंड कप: बेंगलुरू एफसी ने भारतीय वायुसेना को 4-0 से हराया

डूरंड कप: बेंगलुरू एफसी ने भारतीय वायुसेना को 4-0 से हराया

Text Size:

कोलकाता, 23 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की दिग्गज टीम बेंगलुरू एफसी ने मंगलवार को यहां किशोर भारती क्रीड़ांगन में भारतीय वायुसेना को 4-0 से हराकर डूरंग कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

बेंगलुरू एफसी की ओर से रॉय कृष्णा (नौवें मिनट), सुनील छेत्री (23वें मिनट), फैजल अली (71वें मिनट) और शिव शक्ति (93वें मिनट) ने गोल दागे।

इस दबदबे वाली जीत के साथ बेंगलुरू की टीम ग्रुप बी में छह अंक से मोहम्मडन एससी के साथ शीर्ष पर चल रही है। दोनों टीम के समान अंक और समान गोल अंतर है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments