scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमखेलस्टार मुक्केबाज मेरीकोम के घुटने की सर्जरी हुई

स्टार मुक्केबाज मेरीकोम के घुटने की सर्जरी हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरीकोम के बाएं घुटने की मंगलवार को सर्जरी हुई।

जून में राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही इस अनुभवी मुक्केबाज का घुटना मुड़ने के कारण चोटिल हो गया था।

यह सर्जरी मुंबई के अस्पताल में की गई।

मेरीकोम के कोच छोटे लाल यादव ने पीटीआई से कहा, ‘‘मेरीकोम के घुटने में चोट थी जिसके लिए आज मुंबई में उनकी सर्जरी हुई।’’

चोट के कारण 39 साल की मेरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं थी जहां वह 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थी।

एशियाई चैंपियनशिप की कई बार की स्वर्ण पदक विजेता मेरीकोम ने पिछला टूर्नामेंट तोक्यो ओलंपिक के रूप में खेला था जहां वह प्री क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी।

भारत की सबसे सफल मुक्केबाज मेरीकोम ने राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान लगाने के लिए विश्व चैंपियनशिप (आठ से 20 मई) में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments