scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमखेलभारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में: प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में: प्रधानमंत्री मोदी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय पहलवानों को अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पहलवानों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया। अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में 16 पदक (पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल दोनों में सात-सात पदक और ग्रीकोरोमन में दो पदक) जीतने पर हमारी टीम को बधाई। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये यह भी दिखाता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments