scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमखेलनिशानेबाजी ट्रायल्स: अंकुर ने रैपिड फायर पिस्टल में दूसरी जीत दर्ज की

निशानेबाजी ट्रायल्स: अंकुर ने रैपिड फायर पिस्टल में दूसरी जीत दर्ज की

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा)  उत्तराखंड के अंकुर गोयल ने सोमवार को यहां चयन ट्रायल्स में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अपना दूसरा खिताब जीता।

अंकुर ने अपने पदक मैच में 28 अंक जुटाकर राजस्थान के भावेश शेखावत को पछाड़ा। भावेश 26 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हरियाणा के समीर 18 निशाने के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अंकुर ने शनिवार को पुरुषों की रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा जीती थी।

क्वालीफिकेशन में पंजाब के उदयवीर सिद्धू 583 अंक के साथ शीर्ष पर थे जबकि अंकुर 577 अंकों के साथ पांचवें और भावेश चौथे स्थान पर थे। भावेश के नाम भी 577 अंक था लेकिन उन्होंने अधिक ‘इनर 10’ लगाये थे।

फाइनल में अंकुर और भावेश ने अपने खेल का स्तर ऊंचा किया। अंकुर दूसरे सेमीफाइनल में 15 अंक के साथ शीर्ष पर रहे जबकि भावेश पहले सेमीफाइनल में 14 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले से दो-दो खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

पुरूष जूनियर रैपिड पिस्टल स्पर्धा ट्रायल्स में हरियाणा के आदर्श सिंह 25 अंक के साथ विजेता बने। समीर (23 अंक) और आग्नेय कौशिक (17 अंक) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments