scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

फिरोजाबाद (उप्र) 22 अगस्त (भाषा) फिरोजाबाद जिले के जसराना थाने की पुलिस ने योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि हाथवंत ब्लॉक के प्रमुख सुरेश यादव के खिलाफ जसराना निवासी राजेश अली ने पुलिस को एक तहरीर दी, जिसमें एक ऑडियो के हवाले से आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख यादव ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये अभद्र टिप्पणी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

उन्‍होंने बताया कि तहरीर के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम एवं सोशल मीडिया अधिनियम के तहत सुरेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. आनन्द मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments