नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम खराब रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता दर 82 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मध्य दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में रविवार को दोपहर में भारी से हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भाषा
फाल्गुनी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.