अमेठी (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आज लड़की को एक फॉर्म भरने के बहाने से बुलाया था जिसके बाद 17 वर्षीय छात्रा छुट्टी होने के बावजूद आधार कार्ड लेकर स्कूल गई।
अधिकारी ने कहा कि लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि प्रधानाचार्य ने स्कूल में उसके साथ छेड़खानी की। मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा यश नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.