scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशदिल्ली में हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई, मामला दर्ज

दिल्ली में हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई, मामला दर्ज

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें एक व्यक्ति मंदिर के पास हाथ में छड़ लिए दिखता है। उन्होंने कहा कि आसपास की कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई और ऐसा लगता है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया।

क्षेत्र के लोगों का भी कहना है कि आरोपी नशे का आदी है जो अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से मूर्ति फिर से मंदिर में स्थापित कर दी गई।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments