scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशदिल्ली में दो सप्ताह से लापता बच्ची का शव मिला

दिल्ली में दो सप्ताह से लापता बच्ची का शव मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली में दो सप्ताह से लापता आठ वर्षीय एक बच्ची का शव यमुना खादर इलाके के पास मिला। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की पांच अगस्त को मध्य दिल्ली स्थित अपने घर से लापता हुई थी और उसी दिन उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि 18 अगस्त को उसका शव जंगल में मिला।

उन्होंने कहा कि हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि लड़की का गला रेता गया और लड़की की जान पहचान वाले किसी व्यक्ति ने अपराध को अंजाम दिया।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments