scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशनगा मुद्दा: एनएससीएन-आईएम ने अलग झंडे और संविधान की मांग नहीं छोड़ने की बात दोहराई

नगा मुद्दा: एनएससीएन-आईएम ने अलग झंडे और संविधान की मांग नहीं छोड़ने की बात दोहराई

Text Size:

दीमापुर (नगालैंड), 21 अगस्त (भाषा) एनएससीएन (आईएम) ने रविवार को कहा कि वह नगा समस्या को सुलझाने के लिए किसी भी सूरत में अलग झंडे और संविधान की मांग को नहीं छोड़ेगा।

नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम के आइजैक मुइवाह गुट (एनएससीएन-आईएम) और सरकार के बीच गत दो दशक से अधिक समय से शांति वार्ता हो रही है। संगठन ने कहा कि वह नगा झंडे और संविधान को समाधान के एक अहम अंग के तौर पर देखता है।

समूह ने एक बयान में कहा, “इसलिए एनएससीएन-आईएम इस पर कायम है कि वह किसी भी सूरत में इन मुख्य मुद्दों से समझौता नहीं करेगा जो नगा लोगों की राष्ट्रीयता के प्रतीक हैं।”

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments