scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशउत्तरकाशी में विदेशी पर्यटक लापता

उत्तरकाशी में विदेशी पर्यटक लापता

Text Size:

उत्तरकाशी, 21 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के डोडीताल की यात्रा पर निकला एक विदेशी पर्यटक लापता हो गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा मोचन बल और वन विभाग की टीम ने रविवार को लापता पर्यटक का पता लगाने के लिए घाटी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।

बड़ाहट के रेंज अधिकारी महेश पंवार ने कहा कि पर्यटक को आखिरी बार डोडीताल से पांच किलोमीटर दूर मांझी टोक में देखा गया था, जहां उसने चाय पी थी।

बताया जाता है कि पर्यटक के साथ एक महिला भी थी।

मनेरी पुलिस थाने के एसएचओ के.के. लुंठी ने बताया कि आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राजीव राव अमेरिकी नागरिक हैं।

भाषा शफीक यश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments