scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशएटीसी कर्मी साइकोएक्टिव पदार्थ की जांच में पॉजिटिव मिला, ड्यूटी से हटाया गया

एटीसी कर्मी साइकोएक्टिव पदार्थ की जांच में पॉजिटिव मिला, ड्यूटी से हटाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर एक हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) कर्मी को साइकोएक्टिव पदार्थ की जांच में पॉजिटिव पाया गया और विमानन नियामक नागर डीजीसीए ने उसे ड्यूटी से हटा दिया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2022 में देश में साइकोएक्टिव पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर फ्लाइट क्रू और एटीसी के परीक्षण के नियम लागू होने के बाद किसी एटीसी कर्मी के परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला उदाहरण है।

सूत्रों ने बताया कि यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एक एटीसी का ड्रग परीक्षण किया गया था।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 18 अगस्त को मिली जांच रिपोर्ट में व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया और उसे नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाई यातायात नियंत्रक की ड्यूटी से हटा दिया है।

भाषा सुरेश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments