डेहरी-ऑन-सोन, 21 अगस्त (भाषा) बिहार में रोहतास जिले के दरिगांव थाना अंतर्गत कुसुढी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अर्द्ध निर्मित हथियार सहित इन्हें बनाने के उपकरण जब्त किए।
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरिगांव पुलिस ने कुसुढी गांव में छापेमारी कर एक घर में अवैध हथियारों का निर्माण करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुसुढी गांव निवासी राम यादव एवं राजू कुमार तथा पड़ोसी राज्य झारखंड के लातेहार थाना निवासी विनय यादव को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से अर्द्ध निर्मित हथियार, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण, पांच मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
भाषा सं अनवर
शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.