scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशमध्य प्रदेश के राज्यपाल पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित

मध्य प्रदेश के राज्यपाल पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित

Text Size:

भोपाल, 21 अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई सी. पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा रविवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

पटेल का उपचार एम्स भोपाल में किया जा रहा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि आरटी-पीसीआर जांच में पटेल के कोरोना वायरस से संक्रिमत होने की पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया कि छाती का सीटी स्कैन पहले ही सुबह किया जा चुका है, जिसमें हल्का ‘न्यूमोनाइटिस’ सामने आया है।

एम्स ने यह भी कहा कि कोविड-19 के उपचार के साथ मल्टी स्पेशियलिटी डॉक्टरों का एक विशेषज्ञ समूह राज्यपाल के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है।

भाषा दिमो शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments