श्रीनगर, 21 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 276 नए मामले सामने आने के बाद वहां अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,76,044 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में जम्मू क्षेत्र से 41 जबकि कश्मीर क्षेत्र से 235 नए मामले सामने आए।
केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 4,779 बनी रही।
जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,597 हो गयी है। अब तक कुल 4,68,668 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
भाषा फाल्गुनी नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.