फरीदाबाद (हरियाणा), 20 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरीदाबाद में 24 अगस्त को अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे जिसके मद्देनजर शनिवार को जिला मुख्यालय पर एसपीजी, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की बैठक हुई।
जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष सुरक्षा दल के अवर महनिदेशक राजीव भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर अमृता अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया कि 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सहित अन्य मंत्रियों के फरीदाबाद आने का कार्यक्रम है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त यशपाल सहित पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारी और एसपीजी, वायुसेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।
भाषा सं अर्पणा नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.