scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के लिए 26 अगस्त को लाएगा खुली पेशकश

अडाणी समूह एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के लिए 26 अगस्त को लाएगा खुली पेशकश

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) अडाणी समूह स्विट्जरलैंड के होल्सिम समूह की दो भारतीय कंपनियों अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में 26-26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए अगले हफ्ते 31,000 करोड़ रुपये की खुली पेशकश कर सकता है।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) इस खुली पेशकश की मंजूरी दे चुका है। अगर इस पेशकश को पूरा अभिदान मिल जाता है तो यह 31,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।

अडाणी समूह ने मई में होल्सिम के भारतीय कारोबार का 10.5 अरब डॉलर के सौदे में अधिग्रहण करने की घोषणा की थी।

अडाणी समूह से जुड़ी इकाई मॉरीशस स्थित एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट की तरफ से रखी जाने वाली खुली पेशकश के लिए अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी ने अलग-अलग नियामक जानकारी में अपने पेशकश पत्र दिए हैं।

खुली पेशकश 26 अगस्त से शुरू होगी और इसका समापन 9 सितंबर को होगा।

समूह ने अपनी मॉरीशस स्थित अनुषंगी कंपनी एंडेवर ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट के जरिये अंबुजा सीमेंट्स के लिए 385 रुपये प्रति शेयर और एसीसी लिमिटेड के लिए 2,300 रुपये प्रति शेयर की खुली पेशकश की थी।

भाषा मानसी प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments