scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटीपीडीडीएल बिजली विवादों के समाधान के लिए लगाएगी विशेष लोक अदालत

टीपीडीडीएल बिजली विवादों के समाधान के लिए लगाएगी विशेष लोक अदालत

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) बिजली वितरण कंपनी टीपीडीडीएल और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिजली से संबंधित विवादों के निपटान के लिए रविवार को एक विशेष लोक अदालत आयोजित करेंगे।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के प्रवक्ता ने कहा कि रोहिणी के सेक्टर-3 स्थित उसके कार्यालय में लगने वाली इस लोक अदालत में बिजली चोरी और अवैध बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों का निपटान किया जाएगा।

कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी अदालत में लंबित या अभी दायर किए जाने वाले मामलों को इस विशेष लोक अदालत में रखा जा सकता है।

भाषा प्रेम प्रेम मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments