scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकेंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को और एक साल का सेवा विस्तार मिला

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को और एक साल का सेवा विस्तार मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को शुक्रवार को 22 अगस्त 2023 तक के लिए एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह कहा गया है।

इस पद पर तीसरी बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है।

भल्ला, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था।

वह 60 वर्ष की आयु के होने पर नवंबर 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। पहली बार उन्हें 17 अक्टूबर 2020 से 22 अगस्त 2021 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया था।

पिछले साल 12 अगस्त को भल्ला का कार्यकाल और एक साल के लिए बढ़ा दिया गया जो सोमवार को समाप्त होने वाला था।

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भल्ला को गृह सचिव के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय में 22 अगस्त,2022 के आगे 22 अगस्त 2023 तक एक साल की अवधि के लिए सेवा विस्तार की मंजूरी दी है।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments