तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), 19 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को यहां ‘विशेष शिविर’ के परिसर की तलाशी ली जहां आपराधिक मामलों का सामना कर रहे विदेशी नागरिकों को रखा गया है।
तलाशी के दौरान मौजूद रहे राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पुलिसकर्मियों ने परिसर की तलाशी ली और वहां रखे गए विदेशियों के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किये गए।
विशेष शिविर में कुल 156 आरोपियों को रखा गया है और इनमें से अधिकतर श्रीलंका के हैं। शिविर में रूस, केन्या और बांग्लादेश के नागरिकों को भी रखा गया है। इस शिविर का संचालन राजस्व विभाग द्वारा किया जाता है। हाल में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के अधिकारियों ने परिसरों की तलाशी ली थी।
भाषा यश माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.