scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर बाजार की कमजोर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर बाजार की कमजोर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमत 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 315.90 रुपये किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलीवरी वाले जस्ता की कीमत 50 पैसे यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 315.90 रुपये प्रति किलो रह गयी। इसमें 1,323 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments