scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशमंदिर, चढ़ावे पर अधिकार को लेकर साधुओं के दो गुटों में झड़प

मंदिर, चढ़ावे पर अधिकार को लेकर साधुओं के दो गुटों में झड़प

Text Size:

अयोध्‍या (उत्‍तर प्रदेश), 18 अगस्‍त (भाषा) अयोध्‍या में एक मंदिर पर अधिकार को लेकर बृहस्‍पतिवार तड़के साधुओं के दो गुटों में झड़प हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि यह घटना अयोध्‍या कोतवाली क्षेत्र में स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में तड़के करीब चार बजे हुई।मंदिर पर मालिकाना हक और चढ़ावे पर अधिकार को लेकर मंदिर के महंत और पुजारी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये।

वारदात के दौरान तेज धमाके की आवाज भी आयी जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी।

हालांकि तिवारी ने घटना में बमों का इस्‍तेमाल होने से इनकार किया। उन्‍होंने कहा कि वारदात के दौरान किसी ने आतंक पैदा करने के लिये तेज आवाज वाला पटाखा जलाया था।

तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments