scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअसम में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले

Text Size:

गुवाहाटी, 18 अगस्त (भाषा) असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एक बुलेटिन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि राज्य में 4,808 नमूनों की जांच के दौरान नए मामलों का पता चला। संक्रमण दर 3.62 प्रतिशत हो गई है।

कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में 26 नए मामले दर्ज किए गए। गुवाहाटी शहर इसी जिले में आता है। इसके बाद डिब्रूगढ़ में 16 मामलों का पता चला और लखीमपुर में 15 लोग संक्रमित पाए गए।

राज्य में अभी 2,976 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई और कोविड के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 8,026 पर स्थिर है।

असम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 7,43,222 मामले सामने आए हैं। बुधवार को 185 लोग संक्रमण से उबरे। इन्हें मिला कर राज्य में कुल 7,32,218 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा

मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments