scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमखेलओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 6-0 से रौंदा

ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 6-0 से रौंदा

Text Size:

गुवाहाटी, 17 अगस्त (भाषा) ओडिशा एफसी ने जेरी माविमिंगथांगा के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से बुधवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने पहले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

जेरी ने 15वें मिनट में पहला गोल करके ओडिशा का खाता खोला। उन्होंने अपना दूसरा गोल 37वें मिनट में किया। इससे पहले नंदकुमार शेखर ने 26वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया था।

ओडिशा एफसी ने मैच के आखिरी क्षणों में दनादन तीन गोल दागकर मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया। उसकी तरफ से ये गोल इसाक (81वें मिनट), डिएगो मुरिसियो (87वें) और थोइबा सिंह (90वें मिनट) ने किये।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments