scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशआगरा : सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर तिरंगा ‘चादर’ चढ़ाई गई

आगरा : सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर तिरंगा ‘चादर’ चढ़ाई गई

Text Size:

आगरा, 17 अगस्त (भाषा) देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के अवसर पर फतेहपुर सीकरी स्थित सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर तिरंगा ‘चादर’ चढ़ाई गई।

वहीं इस अवसर पर फतेहपुर सीकरी के दीवान ए आम में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए कुंवर सिंह की पत्नी बलवीरी देवी ने 50 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।

हजरत सलीम चिश्ती फाउंडेशन के सचिव पीरजादा अरशद फरीदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पहली बार दरगाह पर तिरंगा ‘चादर’ चढ़ाई गई है। उन्होंने कहा , ‘‘यह गर्व और खुशी की बात है कि दरगाह परिसर पूरी तरह से देशभक्ति की भावना से भरा था।’’

इस दौरान सचिव अरशद अंजीम चिश्ती एवं उनके सहयोगियों को तिरंगा यात्रा को दरगाह के सज्जादानशीं पीरजादा अयाजुद्दीन रईस मियां चिश्ती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उन्होंने देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी।

गौरतलब है कि आगर से करीब 40 दूर फतेहपुर सीकरी को मुगल सम्राट अकबर ने बसाया था और परिसर में ही सलीम चिश्ती की दरगाह है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments