scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशआईएएस अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को उप राष्ट्रपति धनखड़ का सचिव नियुक्त किया गया

आईएएस अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को उप राष्ट्रपति धनखड़ का सचिव नियुक्त किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गयी।

गुप्ता 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इस समय अपने कैडर राज्य पश्चिम बंगाल में सेवारत हैं।

आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारत के उप राष्ट्रपति के सचिव के तौर पर गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह प्रतिनियुक्ति पर आएंगे और पदभार संभालने की तारीख से 31 दिसंबर, 2023 को उनके सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर रहेंगे।

धनखड़ जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे तो गुप्ता उनके साथ काम कर चुके हैं।

भाषा

वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments