scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकेरल : कुथिरावट्टम मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से एक और बंदी फरार

केरल : कुथिरावट्टम मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से एक और बंदी फरार

Text Size:

कोझिकोड (केरल), 15 अगस्त (भाषा) यहां कुथिरावट्टम मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से एक अन्य बंदी सोमवार को अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गया।

हालांकि, अधिकारियों ने दावा किया था कि इन घटनाओं पर रोक लगाने के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हत्या के एक मामले में आरोपी विनीष (23) सोमवार सुबह अपने कक्ष से लापता पाया गया।

बता दें कि विनीष ने जून 2021 में कथित तौर पर शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के लिए पेरिन्थालमन्ना निवासी द्रिस्या (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

सूत्रों ने बताया कि उसे शुक्रवार, 12 अगस्त को मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। हालांकि, उसने इससे पहले कन्नूर केंद्रीय जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

एक बंदी के स्वास्थ्य केंद्र से भागने की पिछली घटना के बाद, अस्पताल के अधीक्षक डॉ के. सी. रमेश को सुरक्षा चूक के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

हालांकि, बाद में केरल सरकार चिकित्सा अधिकारी संघ के विरोध के बाद उनकी सेवाओं को बहाल कर दिया गया था।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments