scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलशुभंकर शर्मा संयुक्त 12वें स्थान पर

शुभंकर शर्मा संयुक्त 12वें स्थान पर

Text Size:

सिंगापुर, 13 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा शनिवार को यहां 15 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि के अंतरराष्ट्रीय सीरीज सिंगापुर में चार अंडर 68 के मजबूत कार्ड से संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गये।

शर्मा का कुल स्केार नौ अंडर का है।

वीर अहलावत भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर बरकरार हैं, उन्होंने इवन 72 का कार्ड खेला जिससे वह 10 अंडर पर बने हुए हैं लेकिन बीती रात के संयुक्त तीसरे स्थान से संयुक्त आठवें स्थान पर खिसक गये।

ज्योति रंधावा 67 के कार्ड से संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि वह बीती रात संयुक्त 46वें स्थान पर थे।

राशिद खान और अजीतेश संधू संयुक्त 41वें स्थान पर हैं। गगनजीत भुल्लर और एसएसपी चौरिसया संयुक्त 57वें स्थान पर पहुंच गये। अमन राज संयुक्त 67वें स्थान पर हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments