scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलमहिंद्रा की कार ने ‘फार्मूला-ई’ सियोल ई-प्रीं में पोल पोजिशन हासिल की

महिंद्रा की कार ने ‘फार्मूला-ई’ सियोल ई-प्रीं में पोल पोजिशन हासिल की

Text Size:

सियोल, 13 अगस्त (भाषा)  भारतीय कार निर्माता महिंद्रा की रेसिंग टीम के ओलिवर रौलेंड ने ‘एफआईए एबीबी फार्मूला ई सियोल ई-प्री’ में शुरुआती दो रेस में पोल पोजीशन (शीर्ष तीन में) हासिल किया।

रौलेंड ने महिंद्रा के फार्मूला ई में 100वें रेस को यादगार बनाते हुए  ‘30 महिंद्रा एम8इलेक्ट्रो’ कार से दूसरा स्थान हासिल किया।

ब्रिटेन के इस ड्राइवर ने बारिश के कारण मुश्किल परिस्थितियों में कार पर शानदार नियंत्रण दिखाते हुए पोल पोजीशन हासिल किया। उन्होंने इस रेस से 21 अंक जुटाये , जिससे टीम ने ओवरऑल तालिका में एक स्थान का सुधार किया।

बारिश के कारण फिसलन भरी परिस्थितियों में सात कारों के ड्राइवर रेस पूरी नहीं कर सके।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments