नोएडा (उप्र), 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नाले की सफाई के दौरान एक दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के चाई- फाई सेक्टर में तीन मजदूर दिलशाद, रेहान और शाहिद सफाई करने के लिए नाले में उतरे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान नाले की दीवार गिर गई जिससे तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि तीनों मजूदरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दिलशाद और रेहान की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं
मनीषा देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.