scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराजौरी में सेना के शिविर पर हमला: दो आतंकवादी ढेर, पांच जवान घायल

राजौरी में सेना के शिविर पर हमला: दो आतंकवादी ढेर, पांच जवान घायल

Text Size:

जम्मू, 11 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक संदिग्ध आत्मघाती समूह ने सेना के एक शिविर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और पांच जवान घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा, ‘‘कुछ लोगों (आतंकवादियों) ने पारगल में सेना के एक शिविर की बाड़ पार करने की कोशिश की। जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।’’

सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और पांच जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

वहीं, कुछ अपुष्ट खबरों में तीन जवानों के शहीद होने का दावा किया गया है।

भाषा गोला निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments