scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमखेलराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सिंधू को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सिंधू को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतने पर सोमवार को बधाई दी और उन्हें चैंपियन ऑफ चैंपियन्स करार दिया।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सिंधु की जीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘सिंधू ने राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का दिल जीत लिया। आपने कोर्ट पर अपने जादुई खेल से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया। आप की शानदार जीत से हमारा तिरंगा ऊंचा लहराया और बर्मिंघम में हमारा राष्ट्रगान गूंज रहा है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ बताया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बेजोड़ पीवी सिंधु चैंपियन ऑफ चैंपियंस है। वह बार-बार दिखाती है कि वह कितनी उत्कृष्ट खिलाड़ी है। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments