scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 पर आया

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 पर आया

Text Size:

मुंबई, चार अगस्त (भाषा) अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा निराशाजनक व्यापक आर्थिक आकंड़ों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और इसके चलते बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.21 के भाव पर खुला लेकिन जल्द ही यह 79.51 के स्तर पर खिसक गया। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में ही 36 पैसे टूट गया।

बुधवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे गिरकर 79.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो चालू वित्त वर्ष में एक दिन के कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट थी।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत गिरकर 106.41 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत चढ़कर 97.01 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments