scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशउद्धव ने शिवसेना के प्रवक्ताओं से भाषा की शालीनता बनाए रखने को कहा

उद्धव ने शिवसेना के प्रवक्ताओं से भाषा की शालीनता बनाए रखने को कहा

Text Size:

मुंबई, तीन अगस्त (भाषा) शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को पार्टी के प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी के मौजूदा राजनीतिक संकट पर चर्चा की।

बैठक के बाद शिवसेना प्रवक्ता अरविंद सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे ने प्रवक्ताओं से कहा है कि वे पार्टी पर होने वाले हमलों का जवाब दें, लेकिन साथ ही भाषा की शालीनता बनाये रखें।

प्रवक्ता सचिन अहीर ने कहा कि ठाकरे ने उन्हें प्रभावी रूप से अपना कर्तव्य निभाने के लिए मार्गदर्शन किया।

शिवसेना के अन्य प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी में हालिया टूट के कारण ठाकरे ने संगठन में बड़े बदलाव किए तथा पार्टी के कुछ और नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी के मौजूदा राजनीतिक संकट पर भी चर्चा हुई।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments