scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशवरिष्ठ पत्रकार आर. गोपीकृष्णन का निधन

वरिष्ठ पत्रकार आर. गोपीकृष्णन का निधन

Text Size:

कोट्टयम (केरल), 31 जुलाई (भाषा) वरिष्ठ पत्रकार एवं मलयालम दैनिक अखबार ‘मेट्रो वार्ता’ के प्रधान संपादक आर. गोपीकृष्णन का रविवार को निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह पिछले कुछ वक्त से अस्वस्थ थे। उन्होंने दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर अंतिम सांस ली।

दैनिक अखबार दीपिका से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गोपीकृष्णन ने कोट्टयम और नयी दिल्ली में मंगलम के डिप्टी एडिटर के तौर पर काम किया। बाद में उन्होंने केरल कौमुदी दैनिक अखबार के डिप्टी एडिटर की जिम्मेदारी भी संभाली।

वह जाने-माने लेखक भी थे। उन्होंने नयी दिल्ली में एक सहकर्मी पत्रकार के साथ मिलकर डैन ब्राउन के मशहूर उपन्यास ‘दा विंची कोड’ का मलयालम भाषा में अनुवाद भी किया था।

उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को कोट्टयम में किया जाएगा।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments