scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजेके लक्ष्मी सीमेंट का जून तिमाही का मुनाफा 15.49 प्रतिशत घटकर 115.07 करोड़ रुपये पर

जेके लक्ष्मी सीमेंट का जून तिमाही का मुनाफा 15.49 प्रतिशत घटकर 115.07 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) सीमेंट कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड का 30 जून को समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 15.49 प्रतिशत घटकर 115.07 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 136.17 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

जेके लक्ष्मी सीमेंट ने बुधवार को शेयर बाजारों में भेजी सूचना में कहा कि उसकी आलोच्य तिमाही के दौरान परिचालन आय 24.78 प्रतिशत बढ़कर 1,654.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 1,325.58 करोड़ रुपये रही थी।

जेके लक्ष्मी सीमेंट का वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान कुल खर्च 28.6 प्रतिशत बढ़कर 1,489.10 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,157.88 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments