scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशउधमपुर में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया गया

उधमपुर में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया गया

Text Size:

जम्मू, 23 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के संयुक्त अभियान में बचा लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, राउंडोमेल पुलिस चौकी को स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि जिले के ढांडल स्थित बरमीन नाला इलाके में संजीव कुमार, मुल्खराज, अजय कुमार और सुशील कुमार नामक व्यक्ति बाढ़ में फंस गए हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एक संयुक्त अभियान शुरू कर चारों लोगों को बचा लिया।

अधिकारियों के अनुसार, समय पर मदद करने के लिए गांव के लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ की टीम का शुक्रिया अदा किया।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments