scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली मेट्रो ने इलेक्ट्रिक तिपहिया के लिए 300 परमिट दिए, महिलाएं होंगी चालक

दिल्ली मेट्रो ने इलेक्ट्रिक तिपहिया के लिए 300 परमिट दिए, महिलाएं होंगी चालक

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दिल्ली मेट्रो ने इलेक्ट्रिक तिपहिया के लिये 300 परमिट आवंटित किये हैं। ये तिपहिया महिलाएं चलाएंगी और अंतिम छोर तक संपर्क सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

ई-ऑटो के लिये परमिट इलेक्ट्रिक वाहन समाधान और सेवा प्रदाता ईटीओ मोटर्स को दिये गये हैं। पहले चरण में अगस्त में 50 ई-ऑटो परिचालन में आ जाएंगे।

ईटीओ मोटर्स ने बयान में कहा कि कंपनी ने जीएमआर वारालक्ष्मी फाउंडेशन एंड एमओडब्ल्यूओ के साथ समझौता किया है। एमओडब्ल्यूओ गैर-सरकारी संगठन है जो महिलाओं के लिये सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देता है।

बयान के अनुसार, गैर-सरकारी संगठन ई-वाहन सेवाओं के लिये महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा। इस पहल का मकसद 300 महिलाओं के लिये आय का भरोसेमंद जरिया सृजित करना और उनके लिये अवसर बनाना है।

महिलाओं द्वारा संचालित ई-ऑटो का रंग नीला तथा बैंगनी होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने परमिट दिये जाने की पुष्टि की है।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments